राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू शनिवार को नई दिल्ली में पर्यावरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन- 2025 का उद्घाटन करेंगी। दो दिवसीय इस कार्यक्रम में पर्यावरण विशेषज्ञ, नीति निर्माता और कार्यकर्ता महत्वपूर्ण पर्यावरणीय मुद्दों पर चर्चा करने और कार्रवाई योग्य समाधान तैयार करने के लिए एक साथ आएंगे। सम्मेलन का आयोजन राष्ट्रीय हरित अधिकरण द्वारा किया जा रहा है। इस सम्मेलन में चार प्रमुख तकनीकी सत्र होंगे, जिनमें जलवायु परिवर्तन, प्रदूषण नियंत्रण, जैव विविधता संरक्षण और सतत विकास सहित पर्यावरण के सामने आने वाली चुनौतियों पर चर्चा की जाएगी। इन सत्रों का उद्देश्य भारत और विश्व स्तर पर पर्यावरणीय स्थिरता को बढ़ावा देने के लिए विभिन्न क्षेत्रों में सार्थक संवाद और सहयोग को बढ़ावा देना है।
