प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी रविवार को महाराष्ट्र और छत्तीसगढ़ का दौरा करेंगे। महाराष्ट्र से वे सुबह करीब 9 बजे नागपुर पहुंचेंगे और स्मृति मंदिर में दर्शन करेंगे तथा उसके बाद दीक्षाभूमि जाएंगे। इसके बाद वे नागपुर में माधव नेत्रालय प्रीमियम सेंटर की आधारशिला रखेंगे और एक जनसभा को संबोधित करेंगे। श्री मोदी शहर में सोलर डिफेंस एंड एयरोस्पेस लिमिटेड में यूएवी के लिए लोइटरिंग म्यूनिशन टेस्टिंग रेंज और रनवे सुविधा का भी उद्घाटन करेंगे।
इसके बाद प्रधानमंत्री छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जाएंगे और 33,000 करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली कई विकास परियोजनाओं का लोकार्पण करेंगे। उनका एक जनसभा को भी संबोधित करने का कार्यक्रम है।
