उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने आज दिल्ली में पर्यावरण पर राष्ट्रीय सम्मेलन के समापन सत्र में भाग लिया।
कार्यक्रम को संबोधित करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा कि वैश्विक पर्यावरणीय चुनौतियों के लिए सीमा पार सहयोग और अभिनव रणनीतियों की आवश्यकता है जो एक साथ पारिस्थितिक स्थिरता और आर्थिक विकास को आगे बढ़ाएँ। उन्होंने नागरिकों से पर्यावरण संरक्षण पर ध्यान केंद्रित करने का आग्रह किया। उपराष्ट्रपति ने कहा कि न तो कोई व्यक्ति, न ही कोई समूह और न ही कोई एक राष्ट्र अकेले इन मुद्दों को हल कर सकता है।
