नई दिल्ली। जंगपुरा से भाजपा विधायक तरविंदर सिंह मारवाह ने मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता को पत्र लिख कर सभी दुकानों के आगे दुकानदारों को नेम प्लेट लगाने के बारे में दिशा-निर्देश जारी करने की मांग की है। उन्होंने रविवार को लिखे अपने पत्र में कहा कि दिल्ली के विभिन्न इलाकों में दुकानें बिना किसी स्पष्ट पहचान के चल रही हैं, जिससे भ्रम की स्थिति उत्पन्न होती है।
भाजपा विधायक ने पत्र में लिखा कि नवरात्रि और ईद पर यह सुनिश्चित करना जरूरी है कि दोनों त्योहार आपसी सम्मान और सद्भाव के साथ मनाए जाएं। उन्होंने मुख्यमंत्री से अनुरोध किया कि वह संबंधित विभाग को दिल्ली के दुकानदारों को अपनी दुकानों के सामने नेम प्लेट लगाने के लिए दिशा-निर्देश जारी करें। इससे लोगों को वस्तुओं की खरीदारी करते समय सूचित विकल्प बनाने, अपने अनुष्ठानों और विश्वासों की पवित्रता बनाए रखने में मदद मिलेगी।
