नई दिल्ली। वक्फ कानून में संशोधन को सुप्रीम कोर्ट में चुनौती दी गई है। कांग्रेस सांसद मोहम्मद जावेद और एआईएमआईएम प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी ने सुप्रीम कोर्ट में याचिका दायर कर इस संशोधन को मुस्लिम समुदाय के खिलाफ भेदभावपूर्ण बताते हुए याचिका दायर की है।
कांग्रेस सांसद की याचिका में कहा गया है कि यह बदलाव मुस्लिम समुदाय के संवैधानिक अधिकारों का हनन है। याचिका में कहा गया है कि वक्फ संशोधन कानून वक्फ संपत्तियों के प्रबंधन पर मनमाने तरीके से प्रतिबंध लगाता है और मुस्लिम समुदाय के धार्मिक स्वायत्तता को कमजोर करता है। इसी तरह ओवैसी की याचिका में कहा गया है कि वक्फ संशोधन विधेयक मुसलमानों के मौलिक अधिकारों का उल्लंघन करता है।
वक्फ संशोधन विधेयक लोकसभा और राज्यसभा से पास हो चुका है। इस बिल को कानून बनने के लिए राष्ट्रपति की मंजूरी मिलना बाकी है।
