नई दिल्ली। दिल्ली के कई इलाकों में 21 अप्रैल को दिल्ली जल बोर्ड की जल आपूर्ति बाधित रहेगी। दिल्ली जल बोर्ड ने गुरुवार को एक नोट जारी करके यह जानकारी दी है।
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक 21 अप्रैल को दिल्ली के कुछ इलाकों में दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक और द्वारका के इलाकों में सुबह दस बजे से रात दस बजे तक जल की आपूर्ति बाधित रहेगी।
दिल्ली जल बोर्ड के मुताबिक कान्हेला मोड़ पर 1200 मिमी व्यास की मुख्य पानी की पाइपलाइन में इंटरकनेक्शन कार्य की वजह से 21 अप्रैल को दोपहर तीन बजे से रात आठ बजे तक जल की आपूर्ति बाधित रहेगी। इसका प्रभाव उदय विहार, डीएसआईआईडीसी, ज्वाला पुरी आर ब्लॉक, जीएच-13 पश्चिम विहार, विशाल गार्डन, चंदर विहार, कान्हेला डिपो, साईं विहार, केके 1 चंचल पार्क, ई-11 फ्लैट्स, हस्तसाल विहार, जनकपुरी ब्लॉक-ए, उत्तम नगर, जीडीए फ्लैट्स, ओम विहार फेज से 6, महारानी एन्क्लेव, राघव एन्क्लेव, प्रताप एन्क्लेव, शिव विहार, राजन विहार, हस्तसाल विहार, प्रेस एन्क्लेव, आनंद विहार, गुरप्रीत नगर, दल मिल रोड, यादव एन्क्लेव, रूप विहार, महेता एन्क्लेव, डिफेंस एन्क्लेव पार्ट 1, शिव विहार 33 कॉलोनी, डीप एन्क्लेव, गुप्ता एन्क्लेव, शक्ति विहार, डीके रोड 1-2-3 ब्लॉक शिशराम पार्क, ए-ब्लॉक ईस्ट उत्तम नगर, इंदिरा पार्क एक्सटेंशन, राम दत्त एन्क्लेव, जैन पार्क, माताला एक्सटेंशन, सुखी राम पार्क, नानके पार्क और आसपास के क्षेत्रों पर पड़ेगा।
इसके अलावा एक हजार मिमी व्यास की जल की फीडर लाइन में सी-1 और सी-6 द्वारका के जंक्शन पर इंटरकनेक्शन कार्य की वजह से द्वारका के कुछ इलाकों में 21 अप्रैल को सुबह दस बजे से रात दस बजे जल आपूर्ति बाधित रहेगी। इसमें यशोभूमि द्वारका, भारत विहार, द्वारका गांव, रामफल चौक और आसपास के क्षेत्र शामिल हैं।
