भारत सरकार ने आज निधन हो जाने वाले परम पूज्य संत पोप फ्रांसिस के सम्मान में तीन दिवसीय राजकीय शोक की घोषणा की है। आज और कल दो दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। अंतिम संस्कार के दिन एक दिन का राजकीय शोक मनाया जाएगा। राजकीय शोक की अवधि के दौरान, पूरे भारत में उन सभी इमारतों पर राष्ट्रीय ध्वज आधा झुका रहेगा, जहाँ नियमित रूप से राष्ट्रीय ध्वज फहराया जाता है, और कोई आधिकारिक मनोरंजन नहीं होगा।
