केंद्रीय गृह मंत्री श्री अमित शाह ने पहलगाम में पर्यटकों पर हुए कायराना आतंकवादी हमले के बाद श्रीनगर में वरिष्ठ अधिकारियों के साथ उच्च स्तरीय समीक्षा बैठक की। गृह मंत्री आज उपराज्यपाल मनोज सिन्हा के साथ आतंकवादी हमले के स्थल का दौरा करेंगे। उनके चश्मदीदों से बातचीत करने और उन अस्पतालों का दौरा करने की भी उम्मीद है जहां घायलों का इलाज चल रहा है।
केंद्रीय गृह मंत्री कल रात श्रीनगर पहुंचे और सीधे राजभवन पहुंचे। इससे पहले गृह मंत्री ने घटना पर वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए संबंधित अधिकारियों के साथ बैठक की। अपनी पीड़ा व्यक्त करते हुए श्री शाह ने कहा कि इस जघन्य आतंकी घटना में शामिल लोगों को बख्शा नहीं जाएगा।
