कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे और वरिष्ठ कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने पहलगाम आतंकी हमले पर केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह से बात की और आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में सरकार को पूरा समर्थन देने की बात कही। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री खड़गे ने कहा कि इस जघन्य आतंकी हमले के दोषियों को सजा मिलनी चाहिए। श्री गांधी ने कहा कि पीड़ितों के परिवारों को न्याय मिलना चाहिए।
श्री गांधी ने पहलगाम में हुए आतंकवादी हमलों पर अद्यतन जानकारी लेने के लिए जम्मू एवं कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला से भी बात की।
