जम्मू-कश्मीर में हुए आतंकवादी हमले के मद्देनजर केंद्रीय वित्त एवं कॉर्पोरेट मामलों की मंत्री निर्मला सीतारमण ने अमेरिका और पेरू की अपनी आधिकारिक यात्रा रद्द कर दी है। वित्त मंत्रालय ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि वह इस कठिन और दुखद समय में लोगों के साथ रहने के लिए जल्द से जल्द उपलब्ध उड़ान से भारत वापस आ रही हैं। मंत्री इस महीने की 20 से 30 तारीख तक दोनों देशों की आधिकारिक यात्रा पर हैं।
