कश्मीर के पहलगाम में हुए आतंकी हमले के मद्देनजर पंजाब के अमृतसर के अटारी, फिरोजपुर के हुसैनीवाला और फाजिल्का के सादकी में रिट्रीट सेरेमनी के दौरान होने वाले समारोहों को सीमित करने का फैसला लिया गया है। रिट्रीट सेरेमनी के दौरान भी गेट नहीं खोले जाएंगे। वहीं, सूर्यास्त के समय भारतीय ध्वज को नीचे करने के बाद प्रोटोकॉल के अनुसार हाथ नहीं मिलाए जाएंगे। इस बीच, विश्व प्रसिद्ध रिट्रीट सेरेमनी देखने के लिए अटारी-वाघा संयुक्त चेक पोस्ट पर आने वाले सैकड़ों पर्यटकों ने आज हमले पर दुख जताया और मांग की कि इसके लिए जिम्मेदार लोगों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जानी चाहिए।
