प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कल नई दिल्ली स्थित प्रधानमंत्री कार्यालय में सीबीआई निदेशक की नियुक्ति के लिए गठित समिति की बैठक की अध्यक्षता की। इस बैठक में भारत के मुख्य न्यायाधीश न्यायमूर्ति संजीव खन्ना और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी भी शामिल हुए।
बैठक के दौरान अगले सीबीआई निदेशक की नियुक्ति पर चर्चा की गई। यह बैठक इस महीने की 25 तारीख को मौजूदा सीबीआई निदेशक प्रवीण सूद के दो साल के कार्यकाल के समाप्त होने से पहले हो रही है।
सीबीआई निदेशक की नियुक्ति केंद्र सरकार द्वारा तीन सदस्यीय नियुक्ति समिति की सिफारिश पर की जाती है, जिसका नेतृत्व प्रधानमंत्री करते हैं और इसमें लोकसभा में विपक्ष के नेता और भारत के मुख्य न्यायाधीश शामिल होते हैं।
