प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) ने बड़े पैमाने पर रियल एस्टेट धोखाधड़ी के सिलसिले में डब्ल्यूटीसी फरीदाबाद इन्फ्रास्ट्रक्चर प्राइवेट लिमिटेड और अन्य संस्थाओं से जुड़ी 2 हजार 348 करोड़ रुपये की संपत्तियां जब्त की हैं। एजेंसी ने एक बयान में कहा कि इन संपत्तियों में दिल्ली-एनसीआर, गुरुग्राम, फरीदाबाद, नोएडा और गोवा में जमीन और बिना बिकी संपत्तियां शामिल हैं। आरोप है कि समूह के प्रमुख आशीष भल्ला ने निवेश पर सुनिश्चित रिटर्न का वादा करके 12 हजार से अधिक निवेशकों को ठगा, लेकिन इसके बजाय उसने फंड को डायवर्ट और साइफन कर दिया, कुछ विदेश में अपने परिवार के सदस्यों के स्वामित्व वाली संस्थाओं में स्थानांतरित कर दिया। गवाहों को प्रभावित करने का प्रयास करने के बाद भल्ला को 6 मार्च को गिरफ्तार किया गया था। ईडी मामले की जांच जारी रखे हुए है।
