ऑपरेशन सिंदूर के बाद सरकार ने आज नई दिल्ली में सर्वदलीय बैठक बुलाई है। बैठक के दौरान सरकार अलग-अलग राजनीतिक दलों के नेताओं को ऑपरेशन के बारे में जानकारी देगी। पार्टी लाइन से हटकर नेताओं ने ऑपरेशन सिंदूर की सराहना की है और आतंकवादियों के खिलाफ सशस्त्र बलों की कार्रवाई पर गर्व जताया है। विपक्ष ने पहले पहलगाम आतंकी हमले के बाद सरकार द्वारा की जाने वाली किसी भी कार्रवाई का समर्थन किया था।
