पहलगाम आतंकवादी हमले और उसके बाद ऑपरेशन सिंदूर की शुरूआत के बाद, भारत के सशस्त्र बलों के प्रति मजबूत समर्थन प्रदर्शित करते हुए एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस ने एयरलाइन्स के साथ बुकिंग कराने वाले रक्षा कर्मियों के लिए टिकटों की मुफ्त पुनर्निर्धारण या रद्दीकरण पर पूर्ण धन वापसी की पेशकश की है।
टाटा के स्वामित्व वाली एयरलाइन ने कहा कि इस महीने की 31 तारीख तक एयर इंडिया और एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ानों में विशेष किराया रखने वाले रक्षा कर्मियों को रद्दीकरण के मामले में पूरा रिफंड मिलेगा। इसके अलावा, 30 जून, 2025 तक किए गए यात्रा परिवर्तनों के लिए एक बार की पुनर्निर्धारण छूट उपलब्ध होगी।
एयरलाइन ने कहा कि यह कदम सशस्त्र बलों की निस्वार्थ सेवा और कर्तव्य प्रतिबद्धता के प्रति समर्थन के रूप में उठाया गया है।
