भारत-पाकिस्तान के बीच बढ़ते तनाव के बीच प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज नई दिल्ली में तीनों सेनाओं के प्रमुखों – थल सेना, वायु सेना और नौसेना के साथ एक उच्च स्तरीय बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह और राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार अजीत डोभाल भी मौजूद थे।