उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने कहा है कि लोकतंत्र के अस्तित्व और विकास के लिए एक मजबूत न्यायिक प्रणाली आवश्यक है। आज शाम नई दिल्ली में एक पुस्तक विमोचन समारोह को संबोधित करते हुए, श्री धनखड़ ने कहा, दुनिया भर में जांच कार्यपालिका का क्षेत्र है और उस पर निर्णय लेना न्यायपालिका का क्षेत्र है। न्यायमूर्ति वर्मा नकद विवाद का जिक्र करते हुए, उपराष्ट्रपति ने मामले की त्वरित जांच पर जोर दिया ताकि सच्चाई सामने आ सके।
पुस्तक का शीर्षक है- द कॉन्स्टिट्यूशन वी अडॉप्टेड (आर्टवर्क्स के साथ) जिसे सुप्रीम कोर्ट के वरिष्ठ अधिवक्ता विजय हंसारिया ने लिखा है।
