भारत ने नई दिल्ली में पाकिस्तान उच्चायोग में कार्यरत एक पाकिस्तानी अधिकारी को भारत में अपने आधिकारिक दर्जे के अनुरूप गतिविधियों में शामिल होने के कारण अवांछित व्यक्ति घोषित कर दिया है। अधिकारी को 24 घंटे के भीतर भारत छोड़ने के लिए कहा गया है। विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि पाकिस्तान उच्चायोग के प्रभारी को आज इस आशय का एक डिमार्शे जारी किया गया। उन्हें यह सुनिश्चित करने के लिए कहा गया कि भारत में कोई भी पाकिस्तानी राजनयिक या अधिकारी किसी भी तरह से अपने विशेषाधिकारों और दर्जे का दुरुपयोग न करे।
