विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कल कोपेनहेगन में डेनमार्क के उद्योग, व्यापार और वित्तीय मामलों के मंत्री मोर्टेन बोडस्कोव से मुलाकात की। उन्होंने सहयोग के मौजूदा क्षेत्रों को गहरा करने और नई संभावनाओं की खोज पर चर्चा की।
विदेश मंत्री ने डेनमार्क के स्पीकर सोरेन गाडे से भी मुलाकात की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने भारत द्वारा आतंकवाद का डटकर मुकाबला करने में उनकी एकजुटता की सराहना की और भारत-डेनमार्क संबंधों के निर्माण में उनके निरंतर समर्थन को महत्व दिया।
