भोपाल। मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान के हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग हुई है। मुख्यमंत्री चौहान मनावर से धार जा रहे थे। लेकिन इसी दौरान इमरजेंसी लैंडिंग करनी पड़ी। इसके बाद सीएम सड़क मार्ग से धार पहुंचे।
जानकारी के अनुसार, मनावर में रोड शो और सभा करने के बाद सीएम शिवराज सिंह चौहान ने हेलीकॉप्टर से धार के लिए उड़ान भरी। लेकिन थोड़ी ही देर बाद सीएम शिवराज के हेलीकॉप्टर में तकनीकी खराबी आ गई, जिसके बाद हेलीकॉप्टर की इमरजेंसी लैंडिंग करानी पड़ी।
