नई दिल्ली। ऑपरेशन सिंदूर की सफलता और सेना के शौर्य के सम्मान में लक्ष्मी नगर से विकास मार्ग तक रविवार को तिरंगा यात्रा सर्व समाज द्वारा निकाली गई। यह तिरंगा यात्रा लक्ष्मी नगर शकरपुर विकास मार्ग पर आयोजित हुई।
तिरंगा यात्रा का नेतृत्व कमांडर तृप्ति दुबे ने किया। उन्होंने कहा कि स्वतंत्रता हमें बिना कीमत के नहीं मिली है, इसका मूल्य त्याग और बलिदान होता है। इस तीन किलोमीटर की तिरंगा यात्रा में डेढ़ हजार महिलाओं ने हिस्सा लिया।
