दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेंद्र यादव ने आज राजधानी में नशाखोरी, अवैध शराब, ड्रग्स, सट्टा और जुए जैसे अपराधों के खिलाफ अभियान शुरू कर दिया। आज दिल्ली कांग्रेस ने नशे के विरुद्ध अभियान की शुरुआत रोहिणी जिला में बादली विधानसभा से लीले पहलवान फार्म हाउस, मंगल बाजार रोड़, स्वामी श्रद्धानंद कालोनी से शांति मार्च निकाल कर की और कलंदर कॉलोनी, भलस्वा डेयरी, दुर्गा चौक व राजीव नगर होती हुई भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन पर खत्म हुई।
देवेंद्र यादव ने कहा कि दिल्ली पुलिस के आंकड़ों के अनुसार 6 बलात्कार, 2 हत्या, 18 झपटमारी और 3 डकैती दैनिक रूप दर्ज हो रहे है और नशा निरोधक एनडीपीएस के अनुसार नशीले पदार्थ पकड़े जाने के 5 मामले रोज दर्ज हो रहे है। यादव ने कहा कि केंद्र सरकार की एनकॉर्ड संस्था जो ड्रग और नशे के अवैध कारोबार पर लगाम लगाने के लिए काम करता है। यह चिंताजनक है कि पिछले 6 वर्षों में एनकॉर्ड की एपेक्स कमेटी ने नशे को रोकने को लेकर दिल्ली के संबध में कोई बैठक नहीं की है।
देवेंद्र यादव ने कहा कि कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संकल्प लिया है कि दिल्ली में फैले नशे के कारोबार को खत्म करवा कर ही छोड़ेंगे। दिल्ली कांग्रेस ने दिल्ली के लोगों जागरुक बनाने के लिए ड्रग, शराब व नशीले पदार्थ स्मैक, हेरोइन, चर्स, मेथमफेटामाइन, अफीम के अवैध करोबार को राजधानी में जड़ से खत्म करने के लिए शांतिपूर्ण विरोध यात्रा की बादली विधानसभा से शुरुआत की। जिसको दिल्ली भर में 258 ब्लाक कांग्रेस कमेटियों में आयोजित करेगी और दिल्ली को नशामुक्त बनाकर अपराधों को कम करने में अहम भूमिका निभाऐगी।
देवेंद्र यादव ने नशे के विरुद्ध शांति मार्च के भलस्वा डेयरी पुलिस स्टेशन पर खत्म होने के बाद कहा कि पिछले दशक से लगातार दिल्ली में बढ़ते अपराधों और खुलेआम नशे के कारोबार पर नियंत्रण पाने में पुलिस और प्रशासन दोनों पूरी तरह विफल रहे है।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने दिल्ली में बढ़ते अपराधों का मुख्य कारण ड्रग, नशीले पदार्थो के अवैध कारोबार के खिलाफ शुरु किए गए जागरुकता अभियान के साथ दिल्लीवालों को जुड़ने और सहयोग करने के अपील की। उन्होंने कहा कि कांग्रेस पार्टी राजनीतिक जिम्मेदारी के साथ-साथ सामाजिक जिम्मेदारी भी बराबर निभाती है।
