राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू आज राष्ट्रपति भवन सांस्कृतिक केंद्र में साहित्य सम्मेलन का उद्घाटन करेंगी। दो दिवसीय सम्मेलन में कवि सम्मेलन, भारत का नारीवादी साहित्य, साहित्य में बदलाव बनाम बदलाव का साहित्य और वैश्विक परिप्रेक्ष्य में भारतीय साहित्य की नई दिशाएँ जैसे कई सत्र होंगे। सम्मेलन का समापन देवी अहिल्याबाई होल्कर की गाथा के साथ होगा। साहित्य अकादमी के सहयोग से राष्ट्रपति भवन इस दो दिवसीय सम्मेलन की मेजबानी करेगा। उद्घाटन समारोह में संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत और देश भर के साहित्यकार भी मौजूद रहेंगे।
