विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने कल नई दिल्ली में अफ्रीका दिवस 2025 समारोह में भाग लिया। सोशल मीडिया पर पोस्ट में डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और अफ्रीका के बीच गहरी एकजुटता और अटूट मित्रता है। उन्होंने कहा कि भारत अफ्रीका के विकास, समृद्धि और प्रगति के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है। मंत्री ने इस बात पर प्रकाश डाला कि व्यापार, विकास सहयोग, क्षमता निर्माण और सुरक्षा के मामले में दोनों देशों की साझेदारी लगातार मजबूत हो रही है। उन्होंने कहा कि वैश्विक दक्षिण भागीदारों के रूप में, भारत वैश्विक संस्थानों और संवाद में अफ्रीका की अधिक से अधिक आवाज़ उठाने की पुरज़ोर वकालत करता है।
विदेश मंत्री ने आगे कहा कि भारत और अफ्रीका बहुत निकटता से एक दूसरे के साथ मिलकर काम करेंगे। दोनों देश अफ्रीकी प्राथमिकताओं को साकार करने के उद्देश्य से सहयोग का एक समकालीन एजेंडा तैयार करेंगे।
