प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज नई दिल्ली के भारत मंडपम में अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ (आईएटीए) की 81वीं वार्षिक आम बैठक में भाग लेंगे।
आकाशवाणी संवाददाता ने बताया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भी इस अवसर पर उपस्थित लोगों को संबोधित करेंगे। कल शुरू हुआ अंतर्राष्ट्रीय वायु परिवहन संघ का कार्यक्रम कल समाप्त होगा। विश्व वायु परिवहन शिखर सम्मेलन विमानन उद्योग के सामने आने वाले प्रमुख मुद्दों पर ध्यान केंद्रित करेगा, जिसमें एयरलाइन उद्योग की अर्थव्यवस्था, हवाई संपर्क, ऊर्जा सुरक्षा, टिकाऊ विमानन ईंधन उत्पादन, डीकार्बोनाइजेशन के लिए वित्तपोषण और नवाचार आदि शामिल हैं। प्रधानमंत्री कार्यालय ने एक बयान में कहा कि इस कार्यक्रम के दौरान दुनिया भर के नेता विमानन परिदृश्य में भारत के उल्लेखनीय परिवर्तन और देश के सामाजिक-आर्थिक विकास में इसके योगदान को देखेंगे। IATA की पिछली वार्षिक आम बैठक 42 साल पहले 1983 में हुई थी।
