उपराष्ट्रपति जगदीप धनखड़ ने तेलंगाना के लोगों को उनके राज्य दिवस के अवसर पर शुभकामनाएं दी हैं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्री धनखड़ ने कहा कि राज्य अपनी लचीलापन और विशिष्ट सांस्कृतिक पहचान के लिए जाना जाता है और इसने विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय प्रगति की है, जो विकास और कल्याण के प्रति इसकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है।
उपराष्ट्रपति ने कामना की कि राज्य और इसके लोग निरंतर प्रगति करते रहें तथा आने वाले वर्षों में और अधिक ऊंचाइयां छूते रहें।
