नेशनल बोर्ड ऑफ एग्जामिनेशन इन मेडिकल साइंसेज (NBEMS) ने NEET-PG 2025 परीक्षा स्थगित कर दी है, जो पहले इस महीने की 15 तारीख को होनी थी। सुप्रीम कोर्ट के आदेश का पालन करते हुए, NBEMS ने NEET-PG 2025 को एक ही शिफ्ट में आयोजित करने का फैसला किया है। बोर्ड ने कहा है कि अधिक परीक्षा केंद्रों और आवश्यक बुनियादी ढांचे की व्यवस्था करने के लिए परीक्षा स्थगित की गई है। इसने कहा कि NEET-PG के आयोजन की संशोधित तिथि जल्द ही अधिसूचित की जाएगी।
