राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने संयुक्त राष्ट्र जैसे बहुपक्षीय मंचों सहित वैश्विक महत्व के मामलों पर भारत के रुख को निरंतर समर्थन देने के लिए पैराग्वे की सराहना की है। राष्ट्रपति भवन में पैराग्वे के राष्ट्रपति सैंटियागो पेना पालासिओस का स्वागत करते हुए राष्ट्रपति मुर्मू ने कहा कि भारत और पैराग्वे के बीच संबंध सौहार्दपूर्ण और मैत्रीपूर्ण रहे हैं। उन्होंने पहलगाम में हुए जघन्य आतंकवादी हमले के बाद आतंकवाद की कड़ी निंदा और एकजुटता के संदेश के लिए पैराग्वे सरकार को धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा कि दोनों देश समान सिद्धांतों में विश्वास करते हैं और लोकतंत्र, मानवाधिकार, कानून का शासन, अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता, शांति, संप्रभुता के प्रति सम्मान और क्षेत्रीय अखंडता को महत्व देते हैं। बैठक के दौरान दोनों नेता इस बात पर सहमत हुए कि संबंधों को और गहरा करने की अपार संभावनाएं हैं। उन्होंने विश्वास व्यक्त किया कि यह यात्रा संबंधों को मजबूत करने और जुड़ाव के नए क्षेत्र खोलने में मदद करेगी उन्होंने कहा कि इन चुनौतियों पर काबू पाने के लिए हमारा दृष्टिकोण भी बहुत समान है, जो कि शिक्षा, रोजगार और क्षमता निर्माण में निवेश करना है, जिससे उन्हें आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।
