अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनके रूसी समकक्ष व्लादिमीर पुतिन ने कल टेलीफोन पर बातचीत में रूस-यूक्रेन संघर्ष और मध्य पूर्व की स्थिति पर चर्चा की। राष्ट्रपति पुतिन ने माना कि वार्ता से यूक्रेन में तत्काल शांति नहीं आएगी, और चेतावनी दी कि रूस इस सप्ताह अपने हवाई अड्डों पर यूक्रेन के सफल हमलों का जवाब देगा। राष्ट्रपति ट्रम्प ने पुतिन के साथ अपने 75 मिनट के फोन कॉल को एक अच्छी बातचीत के रूप में वर्णित किया, लेकिन ऐसा नहीं कि इससे तत्काल शांति आएगी।
क्रेमलिन के सहयोगी यूरी उशाकोव ने कहा, रूसी राष्ट्रपति ने ट्रम्प को इस्तांबुल में रूस-यूक्रेन वार्ता के दूसरे दौर के परिणामों के बारे में विस्तार से बताया। उशाकोव ने कहा कि राष्ट्रपतियों ने मध्य पूर्व की स्थिति पर भी चर्चा की।
यह दोनों नेताओं के बीच चौथी टेलीफोनिक बातचीत थी। उशाकोव ने कहा, दोनों राष्ट्रपतियों ने आदान-प्रदान को सकारात्मक और उत्पादक बताया
