पेट्रोलियम एवं प्राकृतिक गैस मंत्री हरदीप सिंह पुरी ने कहा कि सरकार पिछले दो सप्ताह से पश्चिम एशिया में विकसित हो रहे भू-राजनीतिक हालात पर करीबी नजर रख रही है। कल सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में श्री पुरी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत ने पिछले कुछ वर्षों में अपनी आपूर्ति में विविधता लाई है और अब बड़ी मात्रा में आपूर्ति होर्मुज जलडमरूमध्य से नहीं आती है। उन्होंने बताया कि तेल विपणन कंपनियों के पास कई सप्ताह के लिए आपूर्ति है और उन्हें कई मार्गों से ऊर्जा आपूर्ति मिल रही है। उन्होंने कहा कि सरकार भारतीय नागरिकों को ईंधन की आपूर्ति की स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए सभी आवश्यक कदम उठाती है।
