प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मॉरीशस के प्रधानमंत्री डॉ. नवीनचंद्र रामगुलाम से बात की है। कल सोशल मीडिया पर पोस्ट में प्रधानमंत्री ने कहा कि दोनों नेताओं ने दोनों देशों के बीच बढ़ी हुई रणनीतिक साझेदारी को और गहरा करने के लिए अपनी साझा प्रतिबद्धता की पुष्टि की। श्री मोदी ने विजन महासागर और भारत की पड़ोसी पहले नीति के अनुरूप मॉरीशस की विकास प्राथमिकताओं के प्रति भारत की दृढ़ प्रतिबद्धता को भी दोहराया। दोनों नेताओं ने विकास साझेदारी, क्षमता निर्माण, रक्षा, समुद्री सुरक्षा, डिजिटल बुनियादी ढांचे और लोगों के बीच संबंधों सहित कई क्षेत्रों में चल रहे सहयोग पर भी चर्चा की।
प्रधानमंत्री मोदी ने डॉ. रामगुलाम को भारत आने का निमंत्रण भी दिया।
