व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि ईरानी परमाणु स्थलों पर सटीक हमले करने के लिए अमेरिका द्वारा शुरू किया गया ऑपरेशन ‘मिडनाइट हैमर’ पश्चिम एशिया में शांति और स्थिरता लाएगा। कैरोलिन लेविट ने एक प्रेस ब्रीफिंग के दौरान कहा, ऑपरेशन मिडनाइट हैमर का उद्देश्य शासन की परमाणु संवर्धन क्षमता को नष्ट करना और संयुक्त राज्य अमेरिका, इजरायल और बाकी मुक्त दुनिया के लिए उत्पन्न गंभीर परमाणु खतरे को रोकना था। लेविट ने कहा कि पश्चिम एशिया अब अराजकता और रक्तपात से दूर जा रहा है और शांति और स्थिरता के एक नए युग की शुरुआत की ओर बढ़ रहा है।
लेविट ने इस बात पर जोर दिया कि हमलों के 48 घंटे के भीतर ही अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प और उनकी टीम ने इजरायल और ईरान के बीच ऐतिहासिक युद्धविराम करवाया और 12 दिनों से चल रहे युद्ध को आधिकारिक रूप से समाप्त कर दिया।
