प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज कच्छी नववर्ष, आषाढ़ी बीज के अवसर पर दुनिया भर के कच्छी समुदाय को अपनी शुभकामनाएं दीं। सोशल मीडिया पर पोस्ट करते हुए श्री मोदी ने कच्छ के भाइयों और बहनों को हार्दिक बधाई दी और सभी के लिए सुख, शांति, समृद्धि और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की।