प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने भगवान जगन्नाथ की पावन रथ यात्रा के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक बधाई दी। अपने सोशल मीडिया पोस्ट में उन्होंने कहा कि यह आस्था और भक्ति का पर्व सभी के लिए सुख, समृद्धि, सौभाग्य और उत्तम स्वास्थ्य लेकर आए। उन्होंने सभी नागरिकों के उज्जवल भविष्य और खुशहाल जीवन की कामना की।
