रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने आज चीन के क़िंगदाओ में एससीओ रक्षा मंत्रियों की बैठक के दौरान चीन के रक्षा मंत्री एडमिरल डोंग जून के साथ बातचीत की। सोशल मीडिया पर पोस्ट में श्री सिंह ने कहा कि उन्होंने द्विपक्षीय संबंधों के मुद्दों पर रचनात्मक और दूरदर्शी विचारों का आदान-प्रदान किया। रक्षा मंत्री ने लगभग छह वर्षों के अंतराल के बाद कैलाश मानसरोवर यात्रा के फिर से शुरू होने पर भी अपनी खुशी व्यक्त की। उन्होंने कहा कि दोनों पक्षों के लिए यह आवश्यक है कि वे इस सकारात्मक गति को बनाए रखें और द्विपक्षीय संबंधों में नई जटिलताओं को जोड़ने से बचें।
