केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने हथियार रखने वाले माओवादियों से बातचीत की संभावना से इनकार किया है। तेलंगाना के निजामाबाद में किसान सम्मेलन को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि आदिवासियों, पुलिसकर्मियों और सुरक्षाकर्मियों की हत्या करने वालों से कोई बातचीत नहीं हो सकती। गृह मंत्री ने वामपंथी उग्रवादियों से हथियार छोड़कर राष्ट्रीय मुख्यधारा में शामिल होने को कहा। श्री शाह ने 31 मार्च, 2026 तक भारत को माओवादियों से मुक्त करने के केंद्र के संकल्प को दोहराया। उन्होंने आशंका जताई कि कांग्रेस पार्टी देश भर से भागे माओवादियों को तेलंगाना में पनाह दे सकती है। श्री शाह ने मुख्यमंत्री ए. रेवंत रेड्डी से कहा कि वे तेलंगाना को माओवादियों का अड्डा न बनने दें।
