लखनऊ, 18 जनवरी । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के अखिल भारतीय सम्पर्क प्रमुख रामलाल के बड़े भाई प्रो. रामगोपाल का बुधवार को निधन हो गया। उनका अंतिम संस्कार आज भैंसाकुंड पर होगा। यह जानकारी रामलाल ने ट्वीट कर स्वयं दी। उन्होंने लिखा कि पितृ तुल्य मेरे बड़े भाई प्रो. रामगोपाल का निधन हो गया। वे शैक्षणिक कार्यों से जुड़े हुए आध्यात्मिक प्रवृति के व्यक्ति थे, विभिन्न माध्यमों से जुड़कर राष्ट्र एवं समाज के उत्थान कार्यों में जीवन पर्यंत समर्पित रहे।
प्रो. रामगोपाल के निधन पर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, भारतीय जनता पार्टी और विश्व हिन्दू परिषद समेत संघ परिवार के अनेक पदाधिकारियों ने शोक व्यक्त किया है।
