केंद्र ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को घटिया उर्वरकों के मुद्दे पर तत्काल और सख्त कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों को एक पत्र लिखा है। यह पत्र देश भर में नकली उर्वरकों की बिक्री, सब्सिडी वाले उर्वरकों की कालाबाजारी और जबरन टैगिंग जैसी अवैध गतिविधियों पर अंकुश लगाने के उद्देश्य से जारी किया गया है। श्री चौहान ने कहा कि कृषि भारत की अर्थव्यवस्था की रीढ़ है और किसानों की आय में स्थिरता सुनिश्चित करने के लिए उन्हें सही समय पर और उचित मूल्य पर गुणवत्तापूर्ण उर्वरक उपलब्ध कराना आवश्यक है।
