नैनीताल, 19 जनवरी कुमाऊं विवि स्नातकोत्तर प्रथम व तृतीय सेमेस्टर एवं समस्त व्यवसायिक पाठ्यक्रमों के विद्यार्थियों के लिए परीक्षा आवेदन पत्र ऑनलाइन भरने के लिए 20 जनवरी यानी गुरुवार से 30 जनवरी तक खोलने जा रहा है। विवि के कुलसचिव दिनेश चंद्रा ने परीक्षार्थियों से अपेक्षा की है कि वह नियत समय सीमा के भीतर ऑनलाइन परीक्षा आवेदन पत्र भर लें।
