प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमीर ज़ेलेंस्की से टेलीफोन पर बातचीत की। श्री मोदी ने हाल के घटनाक्रमों पर श्री ज़ेलेंस्की के विचार सुने।
श्री मोदी ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में कहा कि उन्होंने संघर्ष के शीघ्र और शांतिपूर्ण समाधान की आवश्यकता पर भारत की सतत स्थिति से अवगत कराया।
उन्होंने कहा कि भारत इस संबंध में हर संभव योगदान देने के साथ-साथ यूक्रेन के साथ द्विपक्षीय संबंधों को और मजबूत करने के लिए प्रतिबद्ध है।
