भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज अरुणाचल प्रदेश, बिहार, पूर्वी राजस्थान, पश्चिम बंगाल के गंगा के तटवर्ती इलाके, गुजरात, झारखंड, नागालैंड, मणिपुर, मिज़ोरम, त्रिपुरा, ओडिशा, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश में अलग-अलग जगहों पर भारी से बहुत भारी बारिश का अनुमान जताया है। अगले 2-3 दिनों के दौरान दिल्ली, हरियाणा, चंडीगढ़, जम्मू-कश्मीर, महाराष्ट्र, पंजाब और सिक्किम के कुछ हिस्सों में भी भारी बारिश होने की संभावना है।
मौसम विभाग ने बिहार, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, मुजफ्फराबाद, झारखंड, ओडिशा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल और सिक्किम सहित पूर्वोत्तर भारत के कुछ हिस्सों में गरज के साथ छींटे पड़ने और तेज़ हवाओं का अनुमान जताया है। मौसम विभाग के अनुसार, आज पश्चिम बंगाल के गंगीय क्षेत्र, कोंकण और गोवा, ओडिशा और सौराष्ट्र एवं कच्छ के कुछ हिस्सों में तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
