रायपुर 27 अगस्त । छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले के भिलाई -3 का सिरसा गेट रेलवे अंडर ब्रिज 28 अगस्त सेे 4 दिनाें के लिए बंद कर दिया है। दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल ने आज बुधवार काे मरम्मत कार्य का हवाल देकर इसे बंद करने का ऐलान किया है।
दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे रायपुर रेल मंडल के अंतर्गत सिरसा अंडर ब्रिज (भिलाई- 3) मरम्मत कार्य के लिए 28 अगस्त को सुबह 8:00 बजे से 31 अगस्त को संध्या 18:00 बजे तक इस अंडर ब्रिज को अस्थाई रूप से बंद करना निश्चित किया है । अंडर ब्रिज की मरम्मत करना रेल यातायात व यात्रियों की संरक्षा की दृष्टि से अति आवश्यक हैं ।
