रायपुर, 27 अगस्त । छत्तीसगढ़ कांग्रेस के ‘वोट चोर- गद्दी छोड़’ अभियान पर उपमुख्यमंत्री अरुण साव ने तंज कसा है। उपमुख्यमंत्री रुण साव का कहना है कि, यह कांग्रेस की मति भ्रम की स्थिति को स्पष्ट करता है। वोट चोरी का आरोप लगाना लोकतंत्र, संविधान और जनता के निर्णय का अपमान है। कांग्रेस के शासनकाल में बूथ कैप्चरिंग और वोट चोरी की घटनाएं होती थी। कांग्रेस अपनी असफलताओं को छिपाने के लिए इस तरह के आरोप लगा रही है।
