नेपाल और भूटान के नागरिकों को ज़मीन या हवाई मार्ग से भारत में प्रवेश करने के लिए पहले की तरह पासपोर्ट या वीज़ा प्रस्तुत करने की आवश्यकता नहीं होगी। गृह मंत्रालय ने आव्रजन और विदेशी (छूट) आदेश, 2025 को अधिसूचित किया है, जिसमें विशिष्ट श्रेणियों के व्यक्तियों और वाहकों के लिए वैध पासपोर्ट, यात्रा दस्तावेज़ और वीज़ा संबंधी आवश्यकताओं से कुछ प्रमुख छूटों का उल्लेख किया गया है।
अफगानिस्तान, बांग्लादेश और पाकिस्तान के अल्पसंख्यक समुदाय – हिंदू, सिख, बौद्ध, जैन, पारसी और ईसाई से संबंधित कोई व्यक्ति, जो धार्मिक उत्पीड़न या धार्मिक उत्पीड़न के डर के कारण भारत में शरण लेने के लिए मजबूर हुआ और पासपोर्ट या अन्य यात्रा दस्तावेजों सहित वैध दस्तावेजों के बिना 31 दिसंबर, 2024 को या उससे पहले देश में प्रवेश किया, और ऐसे दस्तावेजों की वैधता समाप्त हो गई है, उन्हें वैध पासपोर्ट और वीजा रखने के नियम से छूट दी जाएगी।
