भारतीय मौसम विभाग ने आज छत्तीसगढ़, पूर्वी राजस्थान, गुजरात, जम्मू-कश्मीर, लद्दाख, कोंकण, गोवा, मध्य महाराष्ट्र, मध्य प्रदेश, ओडिशा और विदर्भ के कुछ स्थानों पर भारी से बहुत भारी वर्षा की भविष्यवाणी की है। आईएमडी के अनुसार, उत्तराखंड, पश्चिमी उत्तर प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, चंडीगढ़, दिल्ली और हिमाचल प्रदेश में भारी वर्षा होगी। देश के पूर्वोत्तर और दक्षिणी क्षेत्रों में भी ऐसी ही स्थिति बनी रहने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले सात दिनों के दौरान देश के पूर्वी और मध्य भागों में हल्की से मध्यम वर्षा, गरज और बिजली के साथ छींटे पड़ने की भी भविष्यवाणी की है।
