प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यरुशलम में निर्दोष नागरिकों पर हुए जघन्य आतंकवादी हमले की कड़ी निंदा की है। सोशल मीडिया पर एक पोस्ट में, श्री मोदी ने कहा कि भारत आतंकवाद के सभी रूपों और अभिव्यक्तियों की निंदा करता है और आतंकवाद के प्रति कतई बर्दाश्त नहीं करने की अपनी नीति पर अडिग है। प्रधानमंत्री ने पीड़ितों के परिवारों के प्रति अपनी हार्दिक संवेदना व्यक्त की और घायलों के शीघ्र स्वस्थ होने की कामना की।
