उपराष्ट्रपति पद के लिए आज चुनाव होगा। इस चुनाव में एनडीए उम्मीदवार और महाराष्ट्र के राज्यपाल सीपी राधाकृष्णन का मुकाबला भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार और सुप्रीम कोर्ट के पूर्व न्यायाधीश बी सुदर्शन रेड्डी से होगा। उपराष्ट्रपति का चुनाव संसद के दोनों सदनों के सदस्यों वाले एक निर्वाचक मंडल द्वारा किया जाता है। उपराष्ट्रपति का चुनाव आनुपातिक प्रतिनिधित्व प्रणाली के तहत एकल संक्रमणीय मत के माध्यम से होता है।
इस चुनाव में मतदान गुप्त मतदान द्वारा होता है। निर्वाचक मंडल के सदस्य अपनी पसंद या इच्छा के अनुसार मतदान कर सकते हैं और किसी भी पार्टी व्हिप से बाध्य नहीं होते। उपराष्ट्रपति चुनाव में डाले गए प्रत्येक वोट का मूल्य समान होता है। वर्तमान में, लोकसभा में 542 सदस्य और राज्यसभा में 239 सदस्य हैं।
इस बार उपराष्ट्रपति चुनाव के लिए कुल मतदाताओं की संख्या 781 है और बहुमत का आंकड़ा 391 है। मतदान सुबह 10 बजे शुरू होगा और शाम 5 बजे तक चलेगा। मतगणना शाम 6 बजे के बाद होगी। पहली बार, उपराष्ट्रपति का चुनाव नए संसद भवन में होगा। इस साल जुलाई में जगदीप धनखड़ के इस्तीफे के कारण यह चुनाव आवश्यक हो गया है।
