भारत मौसम विज्ञान विभाग (IMD) ने आज मध्य और दक्षिण प्रायद्वीपीय भारत के कुछ हिस्सों में बहुत भारी वर्षा की नारंगी चेतावनी जारी की है। IMD ने कहा कि आंध्र प्रदेश, तटीय कर्नाटक, गुजरात, झारखंड, मध्य प्रदेश, दक्षिण आंतरिक कर्नाटक, तमिलनाडु, पुदुचेरी, कराईकल, पश्चिम बंगाल और सिक्किम में अलग-अलग स्थानों पर भारी वर्षा होने की संभावना है। मौसम विभाग ने अगले तीन से चार दिनों तक मध्य महाराष्ट्र, मराठवाड़ा, ओडिशा, कोंकण और गोवा में भारी से बहुत भारी वर्षा और कुछ स्थानों पर अत्यधिक भारी वर्षा का अनुमान लगाया है। इस महीने की 30 तारीख तक अंडमान और निकोबार द्वीप समूह, तटीय आंध्र प्रदेश, बिहार, झारखंड, रायलसीमा, तेलंगाना, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और छत्तीसगढ़ में भी गरज के साथ बिजली और तेज़ हवाएँ चलने की संभावना है।
