प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज ओडिशा के एक दिवसीय दौरे पर रहेंगे। अपनी यात्रा के दौरान, प्रधानमंत्री झारसुगुड़ा से 60 हज़ार करोड़ रुपये से ज़्यादा की कई विकास परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे। ये परियोजनाएँ दूरसंचार, रेलवे, उच्च शिक्षा, स्वास्थ्य सेवा, कौशल विकास और ग्रामीण आवास सहित विभिन्न क्षेत्रों से जुड़ी हैं। इस अवसर पर श्री मोदी एक जनसभा को भी संबोधित करेंगे। दूरसंचार कनेक्टिविटी के क्षेत्र में, श्री मोदी स्वदेशी तकनीक से लगभग 37,000 करोड़ रुपये की लागत से निर्मित 97,500 से ज़्यादा मोबाइल 4G टावरों का उद्घाटन करेंगे।
