राष्ट्रीय जाँच एजेंसी (एनआईए) ने कश्मीर घाटी में आतंकवादी गतिविधियों को बढ़ावा देने के लिए प्रतिबंधित संगठन हिज़्बुल मुजाहिदीन के सक्रिय आतंकवादियों को हथियार और गोला-बारूद की आपूर्ति में शामिल एक आतंकवादी की अचल संपत्तियाँ कुर्क की हैं। जम्मू स्थित एनआईए की विशेष अदालत के आदेश पर, एजेंसी ने इस साल अप्रैल में गिरफ्तार किए गए आरोप-पत्रित आरोपी तारिक अहमद मीर की अचल संपत्तियाँ कुर्क की हैं। एजेंसी ने कहा कि संपत्ति की कुर्की भारत की शांति, स्थिरता और सद्भाव को बाधित करने के उद्देश्य से कश्मीर में सक्रिय आतंकवादी नेटवर्क के खिलाफ एनआईए की चल रही कार्रवाई का हिस्सा है।
